ट्रेनों में यात्रियों को पका हुआ भोजन परोसने की सुविधा फिर से शुरू करेगा रेलवे
रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में पका हुआ भोजन परोसने की सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए एक आदेश जारी किया है। दरअसल, कोविड-19 महामारी के चलते यह सुविधा बंद थी और रेलवे बोर्ड के मुताबिक, रेडी-टू-ईट भोजन परोसने की सुविधा भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि रेलवे ने इससे पहले सामान्य ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की थी।