बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम में अपनी कार के फंसने के बाद गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार द्वारा दौड़ते हुए इमरजेंसी सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर नंदकुमार 3-किलोमीटर तक दौड़कर अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने एक महिला मरीज़ की सफल सर्जरी की। यह वीडियो 30 अगस्त का है।