inshorts

ट्रैफिक सिग्नल से बैटरी चुराने के आरोप में बेंगलुरू में दंपति गिरफ्तार

बेंगलुरू में ट्रैफिक सिग्नल से बैटरी चुराने के आरोप में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें पता लगा कि दंपति सुबह 3 से 5 बजे तक चोरी को अंजाम देते थे। गौरतलब है कि दंपति ने चोरी की शुरुआत जून 2021 से की थी।