ट्विटर अगर असली अकाउंट्स का प्रमाण देता है तो मूल शर्तों पर आगे बढ़ेगी डील: मस्क
एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर अगर 100 अकाउंट्स की सैंपलिंग के अपने तरीके और अकाउंट्स के असली होने की पुष्टि कैसे की जाती है, इसकी जानकारी देता है तो अधिग्रहण की $44 बिलियन की डील 'मूल शर्तों पर आगे बढ़ेगी'। फिलहाल रद्द हो चुकी इस डील को लेकर ट्विटर और मस्क के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है।