एलन मस्क ने गुरुवार को ट्विटर पर एक मीम शेयर किया जिसमें एक पॉडकास्ट के दौरान उनके गांजा फूंकने की तस्वीर है। मीम में लिखा है, "ट्विटर की अगली बोर्ड मीटिंग मज़ेदार होने वाली है।" मस्क 9.1% हिस्सेदारी के साथ ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और उन्हें हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।