inshorts

ट्विटर के सीईओ के तौर पर आखिरी साल में डोर्सी का काम पर बिल्कुल ध्यान नहीं था: व्हिसलब्लोअर

ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ और व्हिसलब्लोअर पीटर ज़ैट्को ने आरोप लगाया है कि ट्विटर के सीईओ के तौर पर आखिरी साल में जैक डोर्सी का 'काम पर बिलकुल ध्यान नहीं था'। ज़ैट्को ने दावा किया कि अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में डोर्सी कंपनी के सामने आने वाले जटिल मुद्दों पर चल रही बैठकों में भी नहीं बोलते थे।