ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के साथ तस्वीर शेयर की, कहा- धन्यवाद
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल ने पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के साथ मंगलवार को तस्वीर शेयर की और लिखा 'धन्यवाद जैक'। इससे पहले पराग ने डोर्सी को भेजे एक अन्य ईमेल में लिखा था, "आपकी निरंतर सलाह और साथ के लिए मैं आपका आभारी हूं।" 2011 में ट्विटर से जुड़े पराग 2017 में कंपनी के सीटीओ बनाए गए थे।