एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क उन निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं जो ट्विटर के अधिग्रहण के उनके प्रस्ताव में साझेदार बन सकते हैं। इसमें कहा गया है कि मस्क प्राइवेट इक्विटी फर्म 'सिल्वर लेक पार्टनर्स' के साथ साझेदारी कर सकते हैं। गौरतलब है, सिल्वर लेक के को-सीईओ ईगॉन डर्बन ट्विटर में बोर्ड के सदस्य हैं।