न्यूयॉर्क पोस्ट ने 2 सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्विटर को प्राइवेट कंपनी बनाने के लिए एलन मस्क $10 अरब से $15 अरब
के बीच अपना धन निवेश करने के इच्छुक हैं। मस्क 9.1% हिस्सेदारी के साथ ट्विटर के दूसरे सबसे बड़े शेयरधारक हैं। बकौल रिपोर्ट, मस्क 10 दिनों में ऑफर पेश करने की योजना बना रहे हैं।