ट्विटर को प्राइवेट करने का फैसला शेयरधारकों का होना चाहिए या नहीं: पोल में मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पोल में यूज़र्स से पूछा है कि ट्विटर को निजी करने का फैसला कंपनी के शेयरधारकों का होना चाहिए या नहीं। उन्होंने लिखा, "$54.20 (प्रति शेयर) में ट्विटर को प्राइवेट करने का फैसला शेयरधारकों का होना चाहिए, ना कि बोर्ड का।" मस्क ने $43 अरब में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है।