ट्विटर ने गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर मई 2022 में 46,000 भारतीय अकाउंट्स किए बैन

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने मई 2022 में अपनी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले 46,000 से अधिक भारतीय यूजर्स के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। ट्विटर की मंथली कंपाइलेंस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बाल यौन शोषण, नॉन-कंसेंशुअल न्यूडिटी और इसी तरह के कंटेंट के लिए 43,656 अकाउंट्स, जबकि 2,870 अकाउंट्स को आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए बैन किया है।