ट्विटर ने जो बाइडन के बेटे हंटर की 'लैपटॉप स्टोरी' को दबा दिया था: अमेरिकी पत्रकार
एलन मस्क ने अमेरिकी पत्रकार मट्ट टाइबी के ट्विटर-थ्रेड का लिंक शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि ट्विटर के उच्चाधिकारियों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर की 'लैपटॉप स्टोरी' को दबा दिया था। बकौल टाइबी, इसमें ट्विटर की पूर्व लीगल हेड विजया गाड्डे की अहम भूमिका थी और तत्कालीन सीईओ जैक डोर्सी को इसकी खबर नहीं थी।