ट्विटर ने दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर जुलाई में भारत में 45,191 अकाउंट किए बैन

ट्विटर ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया है कि उसने दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर जुलाई में 45,191 भारतीय यूज़र्स के अकाउंट ब्लॉक कर दिए। इनमें 42,825 अकाउंट बच्चों के यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने जबकि 2,366 अकाउंट आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने के लिए बैन हुए। ट्विटर ने जून में 43,000+ भारतीय अकाउंट बैन किए थे।