ट्विटर ने पैरेंटल लीव्स को 20 हफ्ते से घटाकर किया 14 दिन: रिपोर्ट
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के पत्रकार के मुताबिक, ट्विटर ने पैरेंटल लीव्स को 20 हफ्ते से घटाकर 2 हफ्ते (14 दिन) कर दिया है। इस बदलाव से वह कर्मचारी प्रभावित होंगे जो अमेरिका के उन हिस्सों में कार्यरत हैं जहां पेड लीव पॉलिसी ऑफर नहीं की जाती। गौरतलब है कि अमेरिका में फिलहाल 12 राज्य पेड फैमिली ऐंड मेडिकल लीव देते हैं।