ट्विटर ने व्यक्तियों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें व वीडियो पोस्ट करने पर लगाया बैन
ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि वह 'व्यक्तियों की तस्वीरें या वीडियो को उनकी सहमति के बिना शेयर करने की अनुमति नहीं देगा'। ट्विटर ने अन्य प्रतिबंधों की सूची शेयर कर कहा कि लोगों के पते जैसी निजी जानकारियां डालने की अनुमति पहले से नहीं है। बकौल ट्विटर, "जब व्यक्ति...बताएंगे कि उन्होंने...सहमति नहीं दी तो हम उन्हें (तस्वीरें-वीडियो) हटा देंगे।"