पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। उनका ट्विटर अकाउंट भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बाद तीसरा सबसे ज़्यादा फॉलो किया जाने वाला अकाउंट है। गौरतलब है, इंस्टाग्राम पर कोहली के 211 मिलियन फॉलोअर्स हैं।