ट्विटर पर यात्री ने शेयर किया चलती ट्रेन की बोगी के फर्श से दिखता पहिया; रेलवे ने दिया जवाब

ट्विटर पर एक यात्री ने शकूरबस्ती (दिल्ली) से पलवल (हरियाणा) जाने वाली ईएमयू की बोगी का एक वीडियो शेयर कर लिखा, "बोगी के फर्श से घूमता पहिया दिख रहा है...यदि किसी यात्री/बच्चे का पैर गलती से चला गया, तो हादसा तय है।" इस पर उत्तर रेलवे ने कहा, "यह मामला तत्काल समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को भेजा जा रहा है।"