ट्विटर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, सीईओ पराग अग्रवाल ने शेयर किया नोट

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने बताया है कि एलन मस्क कंपनी के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। पराग ने एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "बोर्ड में एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 9 अप्रैल से प्रभावी होनी थी...लेकिन उन्होंने उसी सुबह बताया कि वह बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।" मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।