ट्विटर को $43 अरब में खरीदने की पेशकश करने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर को लिखे पत्र में कहा, "ट्विटर में असाधारण क्षमता है, मैं इसे अनलॉक कर दूंगा।" वर्तमान में ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक मस्क ने लिखा, "ट्विटर को एक निजी कंपनी के रूप में बदलने की ज़रूरत है।"