हाल ही में ट्विटर में 12-हफ्ते की इंटर्नशिप पाने वाले अमेरिकी हैकर जॉर्ज हॉट्ज़ ने बताया है कि वह इंटर्नशिप में $2,000/हफ्ते कमा रहे हैं। 2007 में आईफोन को अनलॉक करने वाले पहले शख्स हॉट्ज़ ने इंटर्नशिप के फैसले को लेकर सवाल पूछने वाले एक ट्विटर यूज़र से कहा, "अगर अमीर बनना चाहता तो...क्रिप्टो एक्सचेंज चलाता और...ग्राहकों के पैसे चुराता।"