ट्विटर में शेष कर्मचारियों को 'बड़ी मात्रा में' स्टॉक अवॉर्ड्स देंगे मस्क: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी में छंटनी के बाद शेष कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें 24 मार्च को 'बड़ी मात्रा में' स्टॉक अवॉर्ड्स मिलेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, मस्क ने कहा कि ये अवॉर्ड्स कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग कंपनी में बने हुए हैं, वे बहुत सम्मानित हैं।