ट्विटर यूज़र की बेटी की वर्जिनिटी पर ट्रेडर पी.आर. सुंदर ने किया कमेंट; हुई आलोचना

मशहूर ऑप्शंस ट्रेडर पी.आर. सुंदर ने हाल ही में एक ट्विटर यूज़र की बेटी की वर्जिनिटी पर कमेंट किया जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने लिखा था, "आपकी बेटी भी वर्जिन है। तो चिंता किस बात की...जाइए जांच कराइए।" एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "सुंदर का...यह ट्वीट भारत की फाइनेंशियल कम्युनिटी का साल का सबसे अश्लील ट्वीट होगा।"