ट्विन टावर की तरह ढहाई जाएंगी सभी अवैध इमारतें: बेंगलुरु की बाढ़ के बाद कर्नाटक के मंत्री

बेंगलुरु में आई बाढ़ के बाद कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा है कि अगले मॉनसून तक नोएडा (उत्तर प्रदेश) के ट्विन टावर्स की तरह सभी अवैध इमारतों को ढहाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "अधिकारियों व बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।" अशोक ने कहा, "बेंगलुरू में आई बाढ़ को लेकर विधानसभा में भी चर्चा हुई है।"