inshorts

ट्विन टावर को ढहाए जाने के दौरान 101.2 डेसिबल की ध्वनि की गई दर्ज

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को सुपरटेक ट्विन टावर को ढहाए जाने के दौरान ध्वनि का सर्वोच्च स्तर 101.2 डेसिबल दर्ज किया गया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने एम्बिएंट नॉइस को मापने के लिए 6 मशीनें लगाई थीं और इसके लिए ट्विन टावर के निकटतम 3 स्थानों के आंकड़े लिए गए थे।