ट्विन टावर ढहने से आसपास की किसी सोसायटी को नुकसान नहीं पहुंचा: नोएडा की अधिकारी
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में सुपरटेक के ट्विन टावर ढहाए जाने के बाद नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया है कि आसपास की किसी हाउसिंग सोसायटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और सिर्फ कुछ मलबा सड़क की ओर आया था। उन्होंने बताया कि आसपास रहने वाले लोग शाम 6:30 बजे के बाद अपने फ्लैट्स में लौट सकेंगे।