छठ पूजा के दौरान ठाणे की झील में डूबने से युवक की हुई मौत

ठाणे (महाराष्ट्र) के कलवा में सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान प्रदीप गुलाब विश्वकर्मा नामक 20-वर्षीय युवक की झील में डूबने से मौत हो गई। युवक छठ पूजा के लिए झील में उतरा था लेकिन पानी की गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण हादसा हुआ। बचावकर्मियों ने टेलीस्कोपिक कैमरे की मदद से शव बरामद किया है।