ठाणे में बेहद बीमार हालत में मिले डॉग को शख्स ने किया अडॉप्ट, ले गया टोरंटो

ठाणे (महाराष्ट्र) में बेहद कमज़ोर और बीमार हालत में मिले एक कुत्ते को टोरंटो (कनाडा) में रहने वाले शख्स सलील नवघरे ने गोद लिया है। प्लांट्स ऐंड एनिमल्स वेल्फेयर सोसायटी के प्रवक्ता नीलेश भानगे के अनुसार, सलील अपने माता-पिता से मिलने ठाणे आए थे और यहां उन्होंने इस कुत्ते को पहली बार देखा जिसे वह अपने साथ ले गए हैं।