ठेले के गोलगप्पे खाना पड़ा भारी, यूपी में 16 लोगों की बिगड़ी तबियत
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार शाम फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ठेले के गोलगप्पे खाने से 4 बच्चों समेत 16 लोगों को फूड पॉइज़निंग हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद 12 मरीज़ों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक को फूड पॉइज़निंग के कारण उल्टी होने लगी थी।