ठंड लगने के चलते हुई दिमागी बीमारी के बाद ब्रिटेन में 20 साल की यादें भूली महिला

ब्रिटिश पत्रकार क्लेयर मफेट-रीस ने कहा है कि पिछले साल ठंड लगने के चलते वह इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) के कारण 20 साल की यादें भूल गईं। 43-वर्षीय क्लेयर के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर हो गई और वह 16 दिनों के लिए कोमा में चली गईं। बकौल क्लेयर, "मुझे याद नहीं है कि...मेरे पति ने मुझे प्रपोज़ कैसे किया था।"