दिल्ली पुलिस ने ₹1,000 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में आरोपी पीयूष तिवारी नामक शख्स को नासिक से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, तिवारी ने कथित तौर पर नोएडा में एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर उनसे करोड़ों की ठगी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए तिवारी अपना नाम बदलकर प्याज़ का कारोबार कर रहा था।