ठाणे (महाराष्ट्र) के डोंबिवली में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के बाद एक शख्स ने गुरुवार को अपनी पत्नी के झुलसे हुए शव की पहचान उसकी सोने की अंगूठी से की। दरअसल, शख्स को शव की पहचान के लिए फोन आया था और मौके पर पहुंचने पर उसे 2 शव दिखाए गए थे। महिला फैक्ट्री में काम करती थी।