ठाणे सिविल हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने बताया कि भिवंडी में एक वृद्धाश्रम में 5 स्टाफ सहित करीब 67 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। बकौल पवार, “उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 59 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था।” एक अधिकारी के अनुसार प्रशासन संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य पर नज़र रख रहा है।