ठाणे में महिला ने कैब सर्विस का रिफंड लेने के चक्कर में गंवाए ₹98,000

ठाणे(महाराष्ट्र) में एक शख्स ने कैब सर्विस कंपनी का एग्ज़ीक्यूटिव बनकर 39-वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर ₹98,000 का साइबर फ्रॉड किया। दरअसल, महिला द्वारा एक ऑटो बुक करने पर कैब कंपनी ने गाड़ी भेज दी थी जिसका बिल ₹1,380 आया। बाद में महिला ने रिफंड के लिए एक नंबर डायल किया जिसपर जालसाज़ ने उनसे बैंक डिटेल ली।