ईरान में 'ठीक से हिजाब न पहनने' पर हिरासत में ली गई एक 22-वर्षीय युवती महसा अमिनी की एक अस्पताल में मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उसे पुलिस वैन में पीटा गया। ऐक्ट्रेस लियाह रेमिनी ने युवती की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "उसकी मां ने कहा- दुनिया को पता चले कि उन्होंने मेरी बेटी को मार डाला।"