ठेकेदार की मौत के मामले में ईश्वरप्पा के खिलाफ दर्ज हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के खिलाफ ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज हुआ है। पाटिल ने ईश्वरप्पा पर एक ठेके के लिए 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। बकौल पुलिस, मंगलवार को पाटिल उडुपी के एक होटल में मृत मिला था।