डे-केयर में क्रूरता मामले में नया ट्विस्ट, व्हिसलब्लोअर ने बदला लेने के लिए बनाया था वीडियो
बेंगलुरु में एक डेकेयर में बच्चों संग दुर्व्यवहार की शिकायत देने वाली व्हिसलब्लोअर सुजाता (जो अब आरोपी बन गई है) ने सुपरवाइज़र से बदला लेने के लिए एक वीडियो बनाया था। बकौल रिपोर्ट्स, सुजाता ने जानबूझकर वॉशिंग मशीन में बंद बच्चे और नैनी द्वारा रोते हुए बच्चे पर जेट स्प्रे का इस्तेमाल करने का वीडियो बनाया, फिर उसे सर्कुलेट करवाया।