डेंटिस्ट व 2 बच्चों की मां राजस्थान में बनेंगी जज, परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक
चूरू निवासी डेंटिस्ट व 2 बच्चों की मां परमा चौधरी ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा में पहले ही प्रयास में 187-अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल की है और वह जज बनेंगी। चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की। इस परीक्षा में हनुमानगढ़ की राधिका बंसल ने टॉप किया है।