डंकी रूट से शख्स को अमेरिका भेजने वाले दिल्ली के एजेंट को NIA ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ ​​गोल्डी नामक एजेंट को गिरफ्तार किया है। गोल्डी पर आरोप है कि उसने पंजाब के एक शख्स को दिसंबर-2024 में डंकी रूट से अमेरिका भेजने के लिए ₹45 लाख लिए थे। एनआईए ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने पीड़ित को 15 फरवरी को भारत वापस भेजा था।