डॉक्टरों के वाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क 'अंसार अंतरिम' का पुलिस ने किया पर्दाफाश
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में 'वाइट कॉलर' टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है। इसमें कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने 2016 में कट्टरपंथी विचारधारा को अपनाया था। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश और देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 'अंसार अंतरिम' नाम का नया टेरर ग्रुप बनाया था।