गुना (एमपी) के ज़िला अस्पताल के डॉक्टर सुभाष सोनकर बुधवार को ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए कार से निकले, तभी उन्हें चक्कर आ गया और कार उनके नियंत्रण से बाहर हो गई। अस्पताल परिसर में उनकी बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी जिससे 6 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।