डॉक्टर ने कहा- वायु प्रदूषण से लोगों की उम्र 12 साल हो सकती है कम; बताए बचाव के 3 उपाय

डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया है कि कुछ दिनों में शहरों की हवा सेफ लिमिट से 100 गुना ज़्यादा प्रदूषित हो जाएगी जो लोगों की ज़िंदगी 12 साल घटा सकती है। उन्होंने उपाय बताते हुए कहा, "घर के अंदर पौधे लगाएं। दिल्ली जैसे शहर में...एयर प्यूरीफायर लगवाएं। बाहर की हवा को अंदर आने से रोकने के लिए दरवाज़े-खिड़कियां बंद रखें।"