डॉक्टर ने बांटी मिठाइयों की कैटेगरी, जान लें कौनसी है सेफ और किससे बढ़ेगी शुगर
डायबिटीज़ रिवर्सल एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया है कि जलेबी, इमरती, चमचम, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और सोनपापड़ी जैसी मिठाइयां ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सूजी लड्डू, चूरमा लड्डू, नारियल की बर्फी/लड्डू और मैसूर पाक जैसी मिठाइयां मॉडरेट लेवल में सेफ होती हैं जबकि अंजीर रोल, काजू कतली, बादाम कतली और पिस्ता रोल सेफ हैं।