डॉक्टर ने बताए 3 ऐसे लैब टेस्ट जो हृदय रोग के खतरे की पहचान करने में कर सकते हैं मदद

अमेरिकी कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने कहा है कि हृदय रोग के खतरे की पहचान करने के लिए तीन ज़रूरी लैब टेस्ट करवाने चाहिए। इनमें लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल, एपोलिपोप्रोटीन बी-100 टेस्ट और लाइपोप्रोटीन-ए टेस्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा, "हृदय रोग दुनियाभर में मौत का प्रमुख कारण है और अपने रिस्क प्रोफाइल को जानना महत्वपूर्ण है।"