गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है कि कैंसर के खतरे को कम करने में पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोकली मददगार हो सकती हैं। उन्होंने कहा, "रिसर्च में पता चला है कि इनमें सल्फोराफेन नामक कंपाउंड होता है जिसमें ऐंटी कैंसर गुण होते हैं। यह कंपाउंड ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर से बचाने में खासतौर पर कारगर होता है।"