एनेस्थिसियोलॉजी डॉक्टर कुणाल सूद ने खराब गट हेल्थ (आंतों की सेहत) की पहचान करने वाले 6 लक्षण बताए हैं। उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद पेट फूलना, बदबूदार मल, पिंपल्स निकलना, कुछ तरह के भोजन का ना पचना, वज़न में बदलाव और थकान इसके संकेत हैं। बकौल डॉक्टर, अच्छी सेहत के लिए गट हेल्थ का ठीक रहना ज़रूरी है।