न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने खतरनाक कार्बाइड से पकाए गए आमों को पहचानने के तरीके बताए हैं। बकौल डॉक्टर ऐसे आम चमकीले पीले दिखते हैं, उनमें प्राकृतिक खुशबू नहीं होती, स्वाद फीका लगता है और बाहर से सख्त लेकिन अंदर से मुलायम होते हैं। वहीं, प्राकृतिक रूप से पके आम सुनहरे, सुगंधित और स्वादिष्ट होते हैं।