डॉक्टर ने बताए चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने के गंभीर नुकसान
फिजिशियन डॉक्टर वैभव कपूर ने चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से होने वाले नुकसान बताए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें रिफाइंड ऑयल, ज़्यादा सोडियम, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव्स अधिक मात्रा में हो सकते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इससे वज़न बढ़ना, एनर्जी कम होना, एक्ने और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।