ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मनन वोरा ने तनाव में शरीर के 7 ऐसे संकेत बताए हैं जिन्हें अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। उन्होंने बताया, "इन लक्षणों में जबड़े भींचना, कंधों में तनाव, शैलो ब्रीदिंग, पाचन संबंधी समस्याएं, बेचैनी महसूस करना, ब्रेन फॉग से ध्यान केंद्रित करने में समस्या व याददाश्त कमज़ोर होना और नींद के पैटर्न में खलल शामिल है।"