डॉक्टर ने बताए ब्रेन ट्यूमर के 8 लक्षण, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

न्यूरोसर्जन डॉक्टर पुनीत कांत अरोड़ा के मुताबिक, ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण सामान्य लगते हैं लेकिन इन्हें नज़रअंदाज़ करना खतरनाक है। लगातार तेज़ सिरदर्द, सुबह उल्टी, दौरे पड़ना, याददाश्त और एकाग्रता में कमी, बोलने-सुनने में परेशानी, धुंधली नज़र, शारीरिक संतुलन बिगड़ना और व्यवहार में बदलाव इसके 8 अहम संकेत हैं। समय पर जांच और इलाज से इससे बचाव संभव है।