डॉक्टर ने बताए बिल्ली के काटने पर कौन सी हो सकती है बीमारी और कैसे करें इसका बचाव

खरगोन (एमपी) के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर स्वप्निल श्रीवास्तव के मुताबिक, बिल्ली के काटने पर हाइड्रोफोबिया नामक बीमारी होती है और बिल्ली के काटने पर भी रेबीज के इंजेक्शन लगवाना चाहिए। बकौल डॉक्टर, बिल्ली के काटने के बाद घाव को 5-10 मिनट तक चलते हुए नल के नीचे रगड़-रगड़कर तुरंत धोना चाहिए और घाव पर कोई मरहम लगा सकते हैं।